‘राष्ट्रपति ने नहीं खारिज की वोट चोरी की बात’: मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल का दावा, कहा- हम सौंपेंगे सबूत
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक टकराव के बीच विपक्षी गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने अपना पक्ष रखने की तैयारी की है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी सांसद इस मुलाकात में चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अपनी आशंकाएं साझा करेंगे।
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, “पूरा देश जानता है कि वोट चोरी हो रही है। नरेंद्र मोदी इसके मुख्य सूत्रधार हैं, जबकि अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे अंजाम दे रहे हैं। आज भारत की राष्ट्रपति ने इस तथ्य को खारिज नहीं किया।”
विपक्ष का मार्च, फिर राष्ट्रपति से मुलाकात; 4 तस्वीरें…
शाम- 6:30 बजे: पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में मीटिंग

शाम- 7:30 बजे- राहुल समेत बाकी सांसद बाहर निकले

रात- 7:45 बजे: राहुल पैदल ही राष्ट्रपति भवन रवाना

रात- 8:30 बजे: विपक्षी सांसदों की राष्ट्रपति से मुलाकात

खड़गे बोले- राष्ट्रपति से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कथित वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा- हमने पिछले चार दिनों से चल रहे आंदोलन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े कथित गंभीर मामले को राष्ट्रपति के सामने उठाया। हमने उनसे मांग की है कि ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।
खड़गे ने बताया कि राष्ट्रपति ने वोट चोरी के आरोपों से जुड़े सबूत मांगे हैं। विपक्ष फिलहाल सबूत जुटा रहा है और उन्हें राष्ट्रपति को सौंपेगा। खड़गे ने कहा कि राष्ट्रपति ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं और मामले की विस्तार से जांच करने, संबंधित पक्षों से चर्चा करने तथा उचित कदम तय करने की बात कही।
ममता बनर्जी बोलीं- राष्ट्रपति ने जांच का भरोसा दिया
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है। राष्ट्रपति ने मामले की जांच करने और पूरे विवरण को देखने की बात कही है। उन्होंने संबंधित मामले के सबूत भी मांगे हैं, जिन्हें हमें उन्हें जल्द ही सौंप देंगे।
ममता बनर्जी ने कहा कि देश इस मुद्दे को लेकर चिंतित है। इस मुद्दे पर हमने राष्ट्रपति से संविधान के संरक्षक के रूप में लोकतंत्र की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने की अपील की। राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया पॉजीटिव थी और उन्होंने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440849


