शेखावाटी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, नवलगढ़ महाविद्यालय ने पुरुष व महिला वर्ग में जीता खिताब
शेखावाटी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, नवलगढ़ महाविद्यालय ने पुरुष व महिला वर्ग में जीता खिताब
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : स्थानीय श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय नवलगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला वालीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में नवलगढ़ महाविद्यालय की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए।
पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय नवलगढ़ ने भगवानदास तोदी महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ को 25-17 और 25-15 से सीधे सेटों में हराया। इस जीत के साथ नवलगढ़ महाविद्यालय ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
महिला वर्ग के फाइनल में नवलगढ़ महाविद्यालय की टीम ने न्यू राजस्थान बालिका महाविद्यालय, झुंझुनू को 25-17 और 26-24 से हराकर लगातार चौथी बार खिताब जीता। प्रतियोगिता के दौरान महिला वर्ग में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों के बीच मुकाबले हुए। न्यू राजस्थान महिला महाविद्यालय, झुंझुनू और नवलगढ़ महाविद्यालय की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई।
पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कुनणी देवी शिक्षण संस्थान समूह, नवलगढ़ के संरक्षक डॉ. वीएस झाझड़िया थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा ज्योति आरआर मोरारका चैरिटेबल ट्रस्ट के संजय शर्मा, राष्ट्रीय स्तर के वालीबॉल कोच एवं प्रतियोगिता पर्यवेक्षक बसंत मान तथा नीलम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार महला ने की और संचालन डॉ. नरेश कुमार ने किया।
आयोजन सचिव डॉ. राजेश कुमार ढाका ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 18 तथा महिला वर्ग की 13 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रेष्ठ खिलाड़ी नवजोत और विशाल को डॉ. वीएस झाझड़िया ने 5,100-5,100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। रजनी और लक्ष्य को भी श्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना गया।
समारोह में प्रतियोगिता के रेफरी और स्कोरर्स का सम्मान किया गया। वहीं, मैदान एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए लियाकत अली को भी सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. महला ने पुरस्कार राशि उपलब्ध करवाने के लिए सेवा ज्योति आरआर मोरारका चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440796


