[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 75वीं इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस के ब्रोशर का विमोचन, लीडरशिप कॉन्क्लेव आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 75वीं इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस के ब्रोशर का विमोचन, लीडरशिप कॉन्क्लेव आयोजित

फार्मेसी शिक्षा, नवाचार और व्यावसायिक नेतृत्व को बढ़ावा देने पर हुआ विचार-विमर्श

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : रवींद्र पारीक

सीकर : इंडियन फार्मेसी ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (IPGA) के शेखावाटी लोकल चैप्टर के तत्वावधान में 75वीं इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस (IPC) 2026 के ब्रोशर विमोचन समारोह एवं लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा, व्यावसायिक नेतृत्व और फार्मासिस्टों के बीच समन्वय को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा से जुड़े शिक्षाविदों, फार्मासिस्टों, विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान 75वीं इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस से संबंधित ब्रोशर का विमोचन किया गया। साथ ही फार्मेसी क्षेत्र में नेतृत्व, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

आयोजन का उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा एवं व्यवसाय के विकास को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा। वक्ताओं ने फार्मेसी क्षेत्र में शैक्षणिक विकास और आपसी समन्वय के महत्व पर चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर डॉ. महेश झाझड़िया, डॉ. प्यारेलाल भास्कर, डॉ. नरेंद्र नोयला, डॉ. अनिल मिड्ढा, डॉ. सुरेंद्र स्वर्णकार, अमित शर्मा और डॉ. पूनम शेखावत सहित फार्मेसी शिक्षा जगत से जुड़े सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles