कांग्रेस पार्षद महरूद्दीन लुहार ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा
अल्पसंख्यक समाज की उपेक्षा का आरोप, 20 साल से कांग्रेस से जुड़े होने की कही बात
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिला सचिव महरूद्दीन लुहार ने पार्टी पर अल्पसंख्यक समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है।
महरूद्दीन लुहार ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़कर पार्टी के लिए काम कर रहे थे। उनका आरोप है कि वर्तमान में कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय से दूरी बना रही है और समाज की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगरपालिका चुनाव के दौरान पूरे सीकर जिले में अल्पसंख्यक समाज की अनदेखी की गई और समुदाय के साथ भेदभाव हुआ। महरूद्दीन लुहार ने कहा कि इन परिस्थितियों में कांग्रेस में बने रहना उनके लिए संभव नहीं था। इसी कारण उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के जिला सचिव पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440795


