[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में विधायक रविंद्र सिंह भाटी का रोड शो:समर्थकों ने 1 क्विंटल सेब से तोला; बोले- गरीब-वंचितों की आवाज मजबूत करना है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर में विधायक रविंद्र सिंह भाटी का रोड शो:समर्थकों ने 1 क्विंटल सेब से तोला; बोले- गरीब-वंचितों की आवाज मजबूत करना है

छापर में विधायक रविंद्र सिंह भाटी का रोड शो:समर्थकों ने 1 क्विंटल सेब से तोला; बोले- गरीब-वंचितों की आवाज मजबूत करना है

छापर : शिव बाड़मेर विधायक रविंद्र सिंह भाटी गुरुवार देर रात छापर पहुंचे। विधायक भाटी EWS सरलीकरण यात्रा निकाल कर रहे है। छापर पहुंचने पर हजारों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राजकीय अस्पताल से पुरानी मोटर गैरेज तक स्वागत द्वार लगे थे। रोड शो में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। राजकीय अस्पताल चौराहे पर भवानी सिंह भानीसरिया और सूर्यकांत सैन के नेतृत्व मे फूलों से स्वागत किया गया।

1 क्विंटल सेब से तोला

रोड शो पुरानी मोटर गैरेज बाजार चौपड़ा, सिंघियों की पोल से होते हुए बस स्टैंड और वार्ड नंबर 3 नर्बदाबास स्थित मां करणी मंदिर पर खत्म हुआ। यहां भाटी ने दर्शन किए। पूर्व अध्यक्ष अमित मोदी ने स्वागत किया। वहीं पुरानी मोटर गैरेज पर सीताराम पारीक और मनोज पारीक के नेतृत्व मे विधायक भाटी को 1 क्विंटल सेब से भी तोला गया। रोड शो पुरानी मोटर गैरेज बाजार चौपड़ा, सिंघियों की पोल से होते हुए बस स्टैंड और वार्ड नंबर 3 नर्बदाबास स्थित मां करणी मंदिर पर खत्म हुआ। यहां भाटी ने दर्शन किए।

करणी माता मंदिर में दर्शन किए

भाटी बीदासर के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस सरलीकरण से वे किसी का हक नहीं छीन रहे, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। यात्रा का मकसद गरीब और वंचितों की आवाज मजबूत करना है। पात्र युवाओं को आसानी से लाभ मिले, जमीन की सीमा को आर्थिक स्थिति का पैमाना मानने में सुधार हो। भर्ती परीक्षा में छूट और छात्रवृत्ति का भी प्रावधान हो।

Related Articles