सड़क पर पिटता रहा युवक,देखकर भी नहीं रुकी पुलिस:आवाज देने पर भी आगे निकल गई, वीडियो सामने आने के बाद कार्यशैली पर उठे सवाल
सड़क पर पिटता रहा युवक,देखकर भी नहीं रुकी पुलिस:आवाज देने पर भी आगे निकल गई, वीडियो सामने आने के बाद कार्यशैली पर उठे सवाल
जयपुर : जयपुर में कुछ युवक एक व्यक्ति को पकड़कर उसके साथ लात-घूंसों से पीटाई करते हैं। इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस की चेतक बीच-बचाव करने के बजाय वहां से आगे निकल गई। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना का वीडियो 6 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे दादी का फाटक बाईपास पुलिया के नीचे का है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवक पर मोबाइल चोरी कर भागने का आरोप था। इसके बाद कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर वहां से गुजर रही चेतक टीम ने घटना को देखा लेकिन समझाइश की कोशिश नहीं की। और युवक मारपीट करते रहे।

आवाज देने के बाद भी नहीं रुकी पुलिस
मारपीट के दौरान वहां से गुजर रहे युवक देवेश अग्रवाल ने पुलिस की चेतक गाड़ी को देखकर पुलिसकर्मियों को आवाज लगाई। वीडियो में उसकी आवाज सुनाई देती है—”पुलिस अंकल, लड़ाई हो रही है… लड़ाई!”
इसके जवाब में चेतक में बैठे पुलिसकर्मी की आवाज सुनाई देती है—”हां, पुलिस आ रही है!”
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
आपके माध्यम से वीडियो संबंधित जानकारी सामने आई है। एसीपी से मामले की जांच करवाकर यदि पुलिसकर्मियों की गलती सामने आई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। – प्रशांत किरण डीसीपी वेस्ट

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438398


