कांग्रेस का फूटा आक्रोश, मुख्य चुनाव आयुक्त का जलाया पुतला, ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कांग्रेस का फूटा आक्रोश, मुख्य चुनाव आयुक्त का जलाया पुतला, ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी तथा शहर और देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट स्थित आपणी योजना कार्यालय के सामने विरोध मार्च निकालकर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस मताधिकार और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग में अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि विपक्षी नेताओं और विद्यार्थियों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस के युवा नेता एवं एआईसीसी सदस्य तनवीर खान ने कहा कि पार्टी जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से देशभर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के क्रम में चूरू में भी प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रियाजत खान और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।
प्रदर्शन में चूरू, सरदारशहर, सुजानगढ़, रतनगढ़, रतननगर, तारानगर और सादुलपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों की खबरें भी सामने आई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438267

