[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रेसिडेंट अवार्ड जांच शिविर में शामिल होंगे जाजोद के स्काउट:जयपुर में 5 दिन चलेगा शिविर, लिखित परीक्षा में पास हुए तो राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

प्रेसिडेंट अवार्ड जांच शिविर में शामिल होंगे जाजोद के स्काउट:जयपुर में 5 दिन चलेगा शिविर, लिखित परीक्षा में पास हुए तो राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

प्रेसिडेंट अवार्ड जांच शिविर में शामिल होंगे जाजोद के स्काउट:जयपुर में 5 दिन चलेगा शिविर, लिखित परीक्षा में पास हुए तो राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

जाजोद : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजोद के सात स्काउट्स को राज्य स्तरीय प्रेसिडेंट अवार्ड जांच शिविर के लिए जयपुर रवाना किया गया। यह शिविर मंडल मुख्यालय बनीपार्क में 9 से 13 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। विद्यालय के स्काउट प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि यह पांच दिवसीय शिविर है। इसमें सफल होने वाले स्काउट्स को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली में एक समारोह में उन्हें प्रमाण-पत्र देंगे।

प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने सभी स्काउट्स को मेहनत से सफल होने और अपने माता-पिता, गांव, समाज व विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। दल को शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर फूलचंद कुड़ी, मुरारीलाल जाट, गजानंद मूंड, सुरेंद्र सिंह, मुकेश स्वामी, बाबूलाल मीणा, महेंद्र कुमार मलिंडा, जितेंद्र कुमार, मोहन सिंह देवंदा, राहुल कुमार, गुड्डी मीणा, मधु मीणा, चंपा कुमारी, अनीता, कमला सिंगड़, राजेंद्र कुमार और झाबर मल सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles