श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ के ईओ एक साथ एपीओ, निकायों में मचा हड़कंप
डीएलबी निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर ने जारी किए आदेश, दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर जयपुर निदेशालय में उपस्थिति देने के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : नगर निकायों में गुरुवार को अचानक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया। श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को एक साथ एपीओ किए जाने के आदेश जारी होने के बाद निकाय प्रशासन में हलचल मच गई। दोनों अधिकारियों पर एक साथ हुई कार्रवाई स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
डॉ. अशोक कुमार और जुबेर खान एपीओ
डीएलबी निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, श्रीमाधोपुर नगरपालिका के ईओ डॉ. अशोक कुमार और अजीतगढ़ नगरपालिका के ईओ जुबेर खान को एपीओ किया गया है। आदेश में कार्रवाई के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है।
तत्काल कार्यमुक्त होकर जयपुर में देनी होगी उपस्थिति
आदेश के मुताबिक, दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर जयपुर स्थित निदेशालय में अविलंब उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों अधिकारियों को अपने वर्तमान पद का कार्यभार छोड़कर निदेशालय में रिपोर्ट करना होगा।
नए ईओ की नियुक्ति पर टिकी नजरें
एक ही समय में दो नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को एपीओ किए जाने से निकाय प्रशासन में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ नगरपालिका में नए ईओ की नियुक्ति को लेकर नजरें टिकी हैं।
हालांकि, जारी आदेश में प्रशासनिक कारणों के अलावा कार्रवाई की कोई विस्तृत वजह स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में दोनों अधिकारियों को एपीओ किए जाने के पीछे के कारणों को लेकर फिलहाल आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438225


