दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज का खेतड़ी में विरोध:कार्यकर्ता धरने पर बैठे, बोले- विपक्ष के नेताओं के साथ बर्बर व्यवहार हुआ
दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज का खेतड़ी में विरोध:कार्यकर्ता धरने पर बैठे, बोले- विपक्ष के नेताओं के साथ बर्बर व्यवहार हुआ
खेतड़ी : दिल्ली में कांग्रेस पदाधिकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में खेतड़ी में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा- 8 अक्टूबर को भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित तौर पर बर्बर व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें भी आईं। ये बर्बरतापूर्ण व्यवहार लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान पर हमला है।
धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और विपक्ष की आवाज को सम्मान देने की मांग की। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का अधिकार है। विपक्षी नेताओं को अपनी बात रखने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा संबंधित घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष निकेश पारीक, रामौतार सैनी, हजारीलाल सैनी, बीरबल, राजेंद्र, रामकरण, गिरधारीलाल, चंदगीराम सैनी, रामसिंह, अनिल कुमार, प्रेम कुमार, भरत सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438177


