चिड़ावा में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन:चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में नेताओं से बर्ताव को लेकर जताया रोष
चिड़ावा में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन:चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में नेताओं से बर्ताव को लेकर जताया रोष
चिड़ावा : चिड़ावा में गुरुवार को कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा सहित विपक्षी नेताओं से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और केंद्र सरकार, भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों से गलत व्यवहार को लेकर जताई चिंता
प्रदर्शन की अगुवाई पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, चिड़ावा पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी और पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा ने की। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शनकारियों से गलत व्यवहार को चिंताजनक बताया। वक्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, वोटों की चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, जनता के वोट की आजादी और उस पर भरोसा लोकतंत्र में सबसे ऊपर है। चुनाव प्रक्रिया पर शक होने पर सरकार और चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए।
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस नेताओं ने विपक्ष की आवाज दबाने को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की। डॉ. विनीता रणवा (जिला परिषद की पूर्व सदस्य), संजय सैनी (ब्लॉक अध्यक्ष), प्रकाश मान (जिला महासचिव), सूर्यकांत शर्मा (नगर अध्यक्ष), पार्षद लोकेश कटारिया, विनोद काजला, अनिल सैनी, श्रीराम सैनी, मेहर कटारिया, शिवलाल सैनी, सुभाष भांबू, कैप्टन शंकरलाल महरानिया, निखिल चौधरी भी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438169


