झुंझुनूं : ईवीएम-वीवीपैट अवेयरनेस वाहनों को जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी
सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को दिया जाएगा ईवीएम-वीवीपैट का डेमो
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रयुक्त की जाने वाली ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली से आम मतदाताओं को परिचित व जागरूक करने के लिए मंगलवार से ईवीएम-वीवीपैट अवेयरनेस कार्यक्रम प्रारम्भ हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ खुशाल ने इसके लिए 7 मोबाईल प्रदर्शनी वाहनों को सोमवार को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मोबाइल डेमोन्सट्रेशन वैन जिले की सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर जाकर आम मतदाताओं को ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे और मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी हेतु मतदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। इस दौरान संबधित उपखंड अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044892

