पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक
प्रकोष्ठवार जिम्मेदारियां तय, समयबद्ध तैयारियों के दिए निर्देश
सीकर : आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें चुनाव से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया।
कलेक्टर आशीष मोदी ने प्रकोष्ठवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने और आपसी समन्वय से निर्वाचन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने क्रिटिकल मतदान केंद्रों के निर्धारण के लिए पुलिस प्रशासन को पुलिस उप अधीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कमजोर वर्ग के मतदाताओं के भयमुक्त मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकोष्ठों में कार्मिकों की नियुक्ति संबंधी ई-फाइल जिला निर्वाचन अधिकारी को भिजवाने को कहा।
उन्होंने मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की पहचान की समुचित व्यवस्था करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार तय करने के निर्देश दिए। डीलरों से पीओएल कूपन संबंधी सूचना 15 अक्टूबर तक भिजवाने को भी कहा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्हीलचेयर उपलब्ध कराने तथा निर्वाचन नियंत्रण कक्ष को तकनीकी रूप से मजबूत करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने सेक्टर, एरिया मजिस्ट्रेट और पीआरओ का प्रशिक्षण समयबद्ध पूरा कराने तथा बिना अनुमति किसी अधिकारी या कार्मिक के अवकाश पर नहीं जाने के निर्देश दिए।
बैठक में आदर्श आचार संहिता, प्रशिक्षण, डाक मतपत्र, सूचना प्रौद्योगिकी, निर्वाचन मार्गदर्शिका एवं योजना, रूट चार्ट, चेक पोस्ट, सेक्टर एवं एरिया मजिस्ट्रेट, यातायात, स्वीप, रसद, निर्वाचन लेखा, नियंत्रण कक्ष तथा मीडिया एवं सामाजिक माध्यम सहित विभिन्न प्रकोष्ठों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, डीआईजी स्टाम्प नीरज मीणा, राजस्व अपीलीय अधिकारी राकेश गढ़वाल, यूआईटी सचिव राजवीर चौधरी, सीकर एसडीएम सुभाष चन्द्र, जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा, संयुक्त निदेशक डीओईटी सत्यनारायण चौहार, जिला साक्षरता अधिकारी चन्द्र प्रकाश महर्षि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2436280


