कोलिहान खदान में पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया, हरित ऊर्जा और खनिज संरक्षण पर दिया जोर
केसीसी में एक मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित, नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
खेतड़ी नगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) इकाई की कोलिहान तांबा खदान में 37वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की विषयवस्तु ‘वैकल्पिक ऊर्जा से सतत भविष्य की ओर’ रखी गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा के उपयोग और खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पुरुषोत्तम दास बोहरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण निरीक्षण दल के प्रमुख लाला राम मीणा, आयुष जैन और अरविंद प्रजापत मौजूद रहे। अतिथियों ने खदान परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भूविज्ञानी कृष्ण यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण की शपथ दिलाई।
एक मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र से हरित ऊर्जा को बढ़ावा
मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम दास बोहरा ने कहा कि खनन कार्यों में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि केसीसी में एक मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। इससे वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि खनिज संरक्षण के लिए विभिन्न गुणवत्ता वाले अयस्कों का मिश्रण कर उपयोग करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं गुजरात कॉपर प्रोजेक्ट में तांबे के कबाड़ से पुनः तांबा तैयार करने की प्रक्रिया के माध्यम से संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। खदान क्षेत्र में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान कृष्ण यादव, बनिब्रत मजूमदार, तेजेश्वर बारिक और रिंकू ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कोलिहान खदान के मुख्य प्रबंधक (अन्वेषण) राकेश सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
ये अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर कोलिहान खदान प्रबंधक शशिकांत भारती, अन्वेषण विभागाध्यक्ष नागेश राजपुरोहित, बसंत कुमार, वीएस शेखावत, वरिष्ठ प्रबंधक (यांत्रिकी) गणपत सिंह राठौड़, अभिषेक मंडल, वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत) अर्पितम अंबाडे, प्रबंधक (विद्युत) कुलदीप सैनी, प्रबंधक (यांत्रिकी) अंकित जायसवाल, वरिष्ठ प्रबंधक (योजना) प्रियतम, कय्यूम खान, शिवम शर्मा, अभिषेक यादव, अनिल सोनी, ओमप्रकाश चिरानी और वीर प्रकाश सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2561202


