श्रीमाधोपुर मंडी में आढ़तियों की हड़ताल खत्म:सोमवार से कृषि जिंसों की नीलामी फिर शुरू होगी
श्रीमाधोपुर मंडी में आढ़तियों की हड़ताल खत्म:सोमवार से कृषि जिंसों की नीलामी फिर शुरू होगी
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कृषि उपज मंडी में कच्चे आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई। सोमवार से कृषि जिंसों की नीलामी फिर शुरू होगी। हड़ताल नीलामी व्यवस्था और बकाया भुगतान को लेकर चल रही थी। क वर्ग व्यापार संघ के मंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि रविवार शाम कच्चे आढ़तियों और खरीददार व्यापारियों के बीच बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझाया। पूरे मंडी परिसर में व्यवस्थित नीलामी कराने और भुगतान से जुड़े अन्य मुद्दों पर सहमति बनी। इसके बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561198


