सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा पबाना, विद्यार्थियों ने दिया सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संदेश
सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा पबाना, विद्यार्थियों ने दिया सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पबाना में बुधवार को “सेवा ज्योति कलश यात्रा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रप्रेम और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
विद्यालय प्राचार्य नितिन पूनिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा के माध्यम से “सेवा ही समाज की शक्ति है” का संदेश दिया गया। साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राचार्य नितिन पूनिया ने विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, संस्कार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहयोग एवं जनसेवा के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रहित एवं समाजहित में सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य कमलेश कुमार, सुनील कुमार, नीलम, सुमन, सुनीता, सरोज, अनिल कुमार, विनोद, ताराचंद धायल, हरिराम, रीना सहित आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2436248


