नीमकाथाना एसएनकेपी कॉलेज में ई-मित्र संचालक संघ की बैठक:छात्रवृत्ति, स्कूटी योजना और एडमिशन पर चर्चा
नीमकाथाना एसएनकेपी कॉलेज में ई-मित्र संचालक संघ की बैठक:छात्रवृत्ति, स्कूटी योजना और एडमिशन पर चर्चा
नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय कॉलेज (एसएनकेपी) में ई-मित्र संचालक संघ की बैठक हुई। यह बैठक कॉलेज स्टाफ के साथ हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा और प्रोफेसर सुनील कुमार मौजूद थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य हर साल भरे जाने वाले ऑनलाइन आवेदन पत्रों को पारदर्शी, स्पष्ट और गलती रहित बनाना था। प्राचार्य ने बताया कि ई-मित्र संचालकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। प्रोफेसर सुनील कुमार ने छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन, स्कूटी योजना और पालनहार जैसी योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन में आने वाली तकनीकी दिक्कतों के बारे में बताया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने भी ई-मित्र संचालकों से सहयोग मांगा।
प्रोफेसर अवधेश शर्मा ने ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की समस्याओं से अवगत कराया। ई-मित्र संचालक संघ ने कॉलेज प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2436248


