[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बगड़ी की 4 छात्राएं राज्य स्तर पर खेलेंगी क्रिकेट:जिला स्तर पर उपविजेता रही थी टीम, स्कूल परिवार ने किया सम्मान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

बगड़ी की 4 छात्राएं राज्य स्तर पर खेलेंगी क्रिकेट:जिला स्तर पर उपविजेता रही थी टीम, स्कूल परिवार ने किया सम्मान

बगड़ी की 4 छात्राएं राज्य स्तर पर खेलेंगी क्रिकेट:जिला स्तर पर उपविजेता रही थी टीम, स्कूल परिवार ने किया सम्मान

लक्ष्मणगढ़ : बगड़ी के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल की 17 साल की क्रिकेट टीम की चार छात्राओं दीपिका, पूनम, नेहा और सोनिया का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

स्कूल की टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब जीता था।

राज्य स्तर पर चयन होने पर स्कूल परिवार ने चारों छात्राओं को सम्मानित किया और इनाम दिए। टीम को तैयार करने वाले खेल शिक्षक प्रेमसुख थालौड़ और टीम प्रभारी अध्यापिका भगवती का भी सम्मान किया गया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद, उप प्रधानाचार्य राजेश चौधरी, कुलदीप सिंह, व्याख्याता अंजू सेवदा, राकेश मातवा, पवन कुमार, आनंद वर्मा, पूनम वर्मा, नीलम मीणा, विद्याधर सिंह ढुकिया, कमला देवी, मुन्नी देवी, धर्मवीर शिवरान, राजेश थालौड़ और उमेश सैनी सहित पूरा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles