[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगरपालिका में 8 दिवसीय सेवा सेतु अभियान:एक ही छत के नीचे मिलेगी सरकारी सेवाएं, लोगों को मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगरपालिका में 8 दिवसीय सेवा सेतु अभियान:एक ही छत के नीचे मिलेगी सरकारी सेवाएं, लोगों को मिलेगी राहत

खेतड़ी नगरपालिका में 8 दिवसीय सेवा सेतु अभियान:एक ही छत के नीचे मिलेगी सरकारी सेवाएं, लोगों को मिलेगी राहत

खेतड़ी : खेतड़ी में आमजन की समस्याओं का मौके पर त्वरित निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नगरपालिका परिसर में 8 दिवसीय सेवा सेतु अभियान आयोजित किया जा रहा है। शिविर 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाएं और योजनाओं का लाभ लोगों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर प्रभारी नगेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में शहरी निकाय से जुड़ी समस्याओं के साथ विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए आवेदन लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की व्यवस्था रहेगी।

स्ट्रीट लाइट, सफाई और नालियों से जुड़ी समस्याएं भी होंगी हल

शिविर में स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव, नालियों की मरम्मत सहित नगरपालिका क्षेत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीयन, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मौजूद

अभियान में नगरपालिका के अलावा चिकित्सा, बिजली, पानी, सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इससे आमजन अलग-अलग विभागों से जुड़ी शिकायतें और आवेदन एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।

विभागीय अधिकारी और कर्मचारी प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। समस्याओं का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।

7 से 16 अक्टूबर तक पहुंचकर ले सकते हैं लाभ

नगरपालिका प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे 7 से 16 अक्टूबर तक नगरपालिका परिसर में आयोजित सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों का लाभ उठाएं। अभियान के माध्यम से लोगों को सरकारी सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles