[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन:बोले-कोर्ट के निर्देश के बाद भी मांगा जा रहा अनुभव प्रमाण पत्र, आवेदन में आ रही दिक्कत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन:बोले-कोर्ट के निर्देश के बाद भी मांगा जा रहा अनुभव प्रमाण पत्र, आवेदन में आ रही दिक्कत

चिड़ावा में वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन:बोले-कोर्ट के निर्देश के बाद भी मांगा जा रहा अनुभव प्रमाण पत्र, आवेदन में आ रही दिक्कत

चिड़ावा : सफाई कर्मचारी भर्ती में राज्य सरकार और हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद ई-मित्र केंद्रों पर अनुभव प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। इसके विरोध में चिड़ावा की वाल्मीकि बस्ती में लोगों ने प्रदर्शन किया।

अनुभव प्रमाण पत्र में मिली थी छूट

समाज के लोगों ने कहा-राज्य सरकार ने 27 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर वाल्मीकि समाज को अनुभव प्रमाण पत्र की शर्त से छूट दी थी। राजस्थान हाईकोर्ट ने भी उसी दिन 24,752 पदों की भर्ती में याचिकाकर्ताओं के आवेदन बिना प्रमाण पत्र के स्वीकार करने को कहा था।

लेकिन, जब वाल्मीकि समाज के युवा ऑनलाइन फॉर्म भरने ई-मित्र पर जा रहे हैं, तो ऑपरेटर अनुभव प्रमाण पत्र मांग रहे हैं। पोर्टल से यह अनिवार्यता नहीं हटी है, जिससे सिस्टम फॉर्म स्वीकार नहीं कर रहा।

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 13 नजदीक है। इससे अभ्यर्थियों में तनाव और असमंजस बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस तकनीकी दिक्कत को जल्द ठीक करने की मांग की है।

Related Articles