बड़वासी PHC में लगा रक्तदान शिविर:79 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बड़वासी PHC में लगा रक्तदान शिविर:79 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कोलसिया : ग्राम बड़वासी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में स्व. हर्षित ख्यालिया की छठी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया। हरलाल ख्यालिया परिवार ने गांव वालों के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया। इसमें कुल 79 यूनिट रक्त जमा हुआ।
शिविर की शुरुआत स्व. हर्षित ख्यालिया के फोटो पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद गांव के लोगों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। राजकीय जिला अस्पताल नवलगढ़ और सीकर की टीमों ने रक्त जमा किया।
इस दौरान राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वासी के डॉ. अनिल और सभी स्टाफ ने सहयोग दिया। शिविर में माया चौधरी, सुरेंद्र कलवानिया, विजेंदर दूत, बीरबल सीगड़, शिवचंद ढाका, विशाल सीगड़, सुभीता देवी, मुकेश सीगड़, शीशराम ख्यालिया, सुशील ख्यालिया, सुधीश, अनिल, घनश्याम, कन्हैयालाल डूडी, पंकज गढ़वाल, जागृत गढ़वाल, प्रीतम, साहिल, प्रदीप, विजेश, महफूज खान सहित गांव के कई लोग और युवा टीम मौजूद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2436214


