चाणक्य जनहित मंच ने विप्र समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान
चाणक्य जनहित मंच ने विप्र समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : स्थानीय राम मंदिर में देर शाम चाणक्य जनहित मंच के तत्वावधान में रतन नगर की सभापति एवं निर्वाचित विप्र समाज के पार्षदों का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण व्यास ने की।
कार्यक्रम में रतन नगर सभापति चंदा देवी, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, पार्षद लीलाधर चूलेट, अरुणा मिश्रा, अनीता शर्मा, अनुराग शर्मा, अभिषेक चोटिया, विजय श्री शर्मा, प्रियंका ओझा, राजेश्वरी शर्मा, इंदु शर्मा और विकास शर्मा का समाज की ओर से सम्मान किया गया। भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पंडित उमेश व्यास और कुलदीप शर्मा ने मंगलाचरण किया।
रतन नगर सभापति चंदा देवी ने कहा कि समाज की ओर से आयोजित ऐसे सम्मान समारोह सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हैं। पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने कहा कि विप्र समाज हमेशा सर्व समाज के हित में कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में समाज के महापुरुषों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
पार्षद लीलाधर चूलेट ने समाज के लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। पार्षद एवं वास्तुकार अनुराग शर्मा ने कहा कि समाज हित में बनाए गए इस मंच की वर्तमान समय में आवश्यकता है और ऐसे प्रयास लगातार होने चाहिए।
चाणक्य जनहित मंच के सुरेंद्र बावलियां ने स्वागत उद्बोधन में मंच की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य समाज हित में कार्य करना और समाज की प्रतिभाओं को आगे लाना है। आगामी दिनों में मंच का विस्तार कर समाज हित से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर दिनबंधु शर्मा, राजकुमार डीटीओ, शिव कुमार शर्मा, योगेश गोग्यान, कालू महर्षि, सुशील गोग्यान, धीरज शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, भारत पारीक, मंगल गोग्यान, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, अरुण शर्मा, दिवाकर सहल, अनिल शर्मा, देवकांत शर्मा सहित अनेक विप्रजन मौजूद रहे। संचालन कुलदीप शर्मा और रवि दाधीच ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2436140


