[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर चूरू में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर चूरू में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा

मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर चूरू में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कृषि उपज मंडी, चूरू में ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना।

सभा में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और देश के विकास से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा चूरू प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों को केंद्र में रखकर विभिन्न योजनाओं को लागू किया गया है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा का उदाहरण है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भारत की वैश्विक स्तर पर भूमिका मजबूत हुई है और देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सभा में वक्ताओं ने आवास, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छ ईंधन, किसान सहायता, स्वरोजगार, महिला सशक्तीकरण और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में अविनाश गहलोत, राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, बसंत शर्मा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, राजकुमार रिणवा, एससी आयोग अध्यक्ष राजेंद्र नायक, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, पराक्रम सिंह राठौड़, प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, डॉ. वासुदेव चावला, देवेंद्र झाझड़िया, संतोष मेघवाल, महावीर रंकाचंद्रा, राम गुरि, विक्रम कोटवाद, मधुसूदन राजपुरोहित, ओम सरस्वत, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, उप सभापति ओम इंदौरिया, विमला गढ़वाल, सत्तार खान, अख्तर खान, मदन गोपाल बालन, दीनदयाल सैनी, विष्णु सोनी, संदीप काजला, नरेश सहारण, नोमान खान, रवि दाधीच और नीरज जांगिड सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक चोटिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77