जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में बालरासर तंवरान की आईना प्रथम
जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में बालरासर तंवरान की आईना प्रथम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत’ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालरासर तंवरान की कक्षा 10 की छात्रा आईना पुत्री राजेन्द्र प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने छात्रा को प्रशस्ति-पत्र और 2100 रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
सीडीईओ संतोष महर्षि ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, नवाचार, रचनात्मक सोच और विकसित भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता दादरवाल ने बताया कि विद्यालय की छात्रा का जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना गौरव का विषय है। विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए नियमित रूप से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। उन्होंने आईना के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसे आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इसी विषय पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भी इसी विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा चेतना कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सज्जन सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत, प्रधानाचार्य सुनीता दादरवाल, अध्यापिका पिंकी भाम्बू, छात्रा आईना सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2436125


