चिड़ावा जेईएन को कोर्ट ने भेजा जेल:15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गईं थी, नए कृषि कनेक्शन की राशि कम करने के लिए मांगे थे
चिड़ावा जेईएन को कोर्ट ने भेजा जेल:15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गईं थी, नए कृषि कनेक्शन की राशि कम करने के लिए मांगे थे
चिड़ावा : रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ी गई चिड़ावा जेईएन दीपिका गोदारा को एसीबी ने मंगलवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। दीपिका पर कुतुबपुरा निवासी एक व्यक्ति से कृषि कनेक्शन के डिमांड नोटिस की राशि कम करने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। झुंझुनूं एसीबी टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा था।
शिकायत के सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई
शिकायतकर्ता ने कृषि कनेक्शन के डिमांड नोटिस की राशि कम करवाने के लिए दीपिका से संपर्क किया था। आरोप है कि इस काम के लिए रिश्वत मांगी गई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी टीम ने जेईएन को तय रकम लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एएसपी नरेंद्र पूनिया की टीम ने की थी। मामले में एसीबी की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2435406


