दूसरी बार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने आसिफ खान का गृह वार्ड में भव्य स्वागत
दूसरी बार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने आसिफ खान का गृह वार्ड में भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ खान के लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद गृह वार्ड नंबर 24 में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आसिफ खान के आगमन पर वार्ड में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
वार्डवासियों और युवाओं ने आसिफ खान को माला पहनाकर, साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। हाल ही में घोषित युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव परिणामों में आसिफ खान ने लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हासिल की है।
स्वागत समारोह में सुरेश शर्मा, पार्षद बाबू इस्माइल खान, जंगशेर खान, ईशाक खान, अजीज खान, नवाब खान, जावेद खान, अमीन खान, सोहेल, आरिफ तुगलक, इंतजार खान, हनीफ खान, एहसान खान, आदिल खान, अयूब खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर आसिफ खान ने वार्डवासियों और चूरू के युवा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के संदेश को आगे बढ़ाते हुए चूरू में युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। युवाओं के अधिकार और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर भी लगातार आवाज उठाई जाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2434239


