शीतला माता मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
11 अक्टूबर को ध्वज निशान यात्रा, महाप्रसादी और भजन संध्या; दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
उदयपुरवाटी : खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में पपुरना के निकट ग्राम पंचायत संजय नगर के राजस्व गांव अजय नगर की ढाणी ढुढानियां स्थित शीतला माता मंदिर में नवरात्रि के शुभारंभ पर 11 अक्टूबर को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मंदिर के भगत इन्द्राज सैनी ने बताया कि रविवार सुबह 7:30 बजे महादेव मंदिर से ध्वज निशान यात्रा निकलेगी, जो शीतला माता मंदिर परिसर पहुंचेगी। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
शाम 8:30 बजे से ‘एक शाम शीतला माता के नाम’ भजन संध्या और जागरण होगा। इसमें सुरेन्द्र माली एवं पार्टी माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियां देगी। डांसर अन्नू राजस्थानी सहित शेखावाटी के स्थानीय और बाहरी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में आकर्षक धार्मिक झांकियां भी सजाई जाएंगी।
मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान भगत द्वारा दरबार में किया जाता है। मंगलवार और शनिवार को मंदिर में लगने वाले दरबार में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
आयोजक भगत इन्द्राज सैनी और ग्राम पंचायत संजय नगर के प्रबुद्धजनों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में भाग लेने और सहयोग करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2434109


