[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव–2026 के कार्यक्रम में संशोधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव–2026 के कार्यक्रम में संशोधन

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव–2026 के कार्यक्रम में संशोधन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव–2026 के संबंध में जारी पूर्व कार्यक्रम में संशोधन करते हुए पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों तथा पंच, सरपंच एवं उपसरपंच के निर्वाचन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की संशोधित समय-सारणी जारी की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब जिले में तृतीय चरण में सोमवार, 02 नवंबर, 2026 को मतदान दलों का प्रस्थान एवं पहुंच होगा। मंगलवार, 03 नवंबर, 2026 को सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। वहीं तृतीय चरण में पंच एवं सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार, 04 नवंबर, 2026 को होगी तथा गुरुवार, 05 नवंबर, 2026 को सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक मतदान कराया जाएगा। पंच एवं सरपंच पदों की मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी तथा शुक्रवार, 06 नवंबर, 2026 को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

Related Articles