[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान संघ ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

किसान संघ ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

एसडीएम और नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ की ओर से श्रीमाधोपुर में एसडीएम सौरव भाम्बू तथा अजीतगढ़ में नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष सतवीर सामोता के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की चार प्रमुख मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई।

संघ ने बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तत्काल सरकारी खरीद शुरू करवाने, दूध के दाम बढ़ाने के साथ डेयरी बोनस में वृद्धि करने, रबी फसलों के लिए समय पर पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध करवाने तथा भूमि अधिग्रहण के मामलों में किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग रखी।

एमएसपी से कम दाम पर बिक रहा बाजरा

किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार में बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर बिक रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संघ ने सरकार से बाजरे की सरकारी खरीद जल्द शुरू करवाने की मांग की, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर किसान संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतवीर सामोता सहित किसान संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles