[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्वेलर्स की दुकान से चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:बदमाश ईरानी गैंग से जुड़े, पुलिस कर रही चोरी के गहने बरामद करने के प्रयास

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ज्वेलर्स की दुकान से चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:बदमाश ईरानी गैंग से जुड़े, पुलिस कर रही चोरी के गहने बरामद करने के प्रयास

ज्वेलर्स की दुकान से चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:बदमाश ईरानी गैंग से जुड़े, पुलिस कर रही चोरी के गहने बरामद करने के प्रयास

चूरू : चूरू में जगदम्बा ज्वेलर्स से सोने की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी ईरानी गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने दुकान मालिक को सोने की मूर्ति दिखाने के बहाने उलझाया। इसी दौरान वे दुकान में रखी दो सोने की चेन और एक टॉप्स चुराकर भाग गए थे।

सर्किट हाउस के पीछे वार्ड 2 निवासी नेमाराम सोनी ने 22 सितंबर को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के हसन अली (25), अमजद अली जाफती (41), उदय चौहान उर्फ राजू (24) और ओडिशा के जाफर अली (20) को पकड़ा है। पुलिस इन सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उम्मीद है कि पूछताछ में चोरी हुए गहनों की बरामदगी से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी।

Related Articles