खेदड़ों की ढाणी में फिर फव्वारा नोजल चोरी:12 किसानों की 165 नोजल खेत से गायब; थाने में जताई नाराजगी
खेदड़ों की ढाणी में फिर फव्वारा नोजल चोरी:12 किसानों की 165 नोजल खेत से गायब; थाने में जताई नाराजगी
जाखल : गुढ़ाबावनी पंचायत की खेदड़ों की ढाणी में फव्वारा सैट की नोजल चोरी हो गई। तीन दिन पहले इसी ढाणी में सैकड़ों फव्वारा नोजल चोरी होने के बाद अब दोबारा चोरी की वारदात से किसानों में रोष है। पीड़ित किसानों ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने नाराजगी जताई
तीन दिन पहले इसी ढाणी में सैकड़ों फव्वारा नोजल चोरी होने के बाद अब दोबारा चोरी की वारदात से किसानों में रोष है। पीड़ित किसानों ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खेदड़ों की ढाणी निवासी झुथाराम बेटा श्योलाराम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात चोरों ने खेतों में लगे फव्वारा सैट की नोजल चोरी कर ली। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे खेत पर पहुंचने पर चोरी का पता चला।
किसान बोले- आर्थिक नुकसान
झुथाराम के फव्वारा सैट से 17 नोजल गायब मिलीं। इसके अलावा उसके भाई महावीर की 14, खेमचंद मेघवाल की 12, मनीराम की 9, मदनसिंह की 14, चंदगीराम की 10, कैलाश मेघवाल की 8, ममता मेघवाल की 5, जगदीश प्रसाद की 30, बुजाराम की 10, रविचन्द्र जाट की 8, मक्खन लाल की 15 तथा गोपाल कांटीवाल की 13 नोजल चोरी हो गईं।
किसानों ने आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ की, लेकिन चोरी हुई नोजलों का कोई पता नहीं चला। किसानों का आरोप है कि अज्ञात चोरों ने 5 अक्टूबर की रात खेतों में पहुंचकर फव्वारा सैट की नोजलें चोरी की हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन दिन पहले भी इसी खेदड़ों की ढाणी से सैकड़ों फव्वारा नोजल चोरी हुई थीं, जिसकी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बावजूद दोबारा चोरी की वारदात होने से किसानों में नाराजगी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2433888


