[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : महिला सरपंच के साथ बदसलूकी व हाथापाई:निमार्ण कार्य चालू करवाने पहुंची थी, SP की दखल के बाद मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : महिला सरपंच के साथ बदसलूकी व हाथापाई:निमार्ण कार्य चालू करवाने पहुंची थी, SP की दखल के बाद मामला दर्ज

महिला सरपंच के साथ बदसलूकी व हाथापाई:निमार्ण कार्य चालू करवाने पहुंची थी, SP की दखल के बाद मामला दर्ज

झुंझुनूं : झुंझनूं में नाली निर्माण के काम को कुछ लोगों ने रोक दिया। महिला सरपंच जब काम चालू कराने पहुंची तो उसे आरोपियों ने पीट दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है। सरपंच ने हाथापाई और बदसलूकी का मामला दर्ज कराया है। घटना जिला के लांबा अहीर पंचायत के कानसिंहपुर गांव की है।

जानकारी के अनुसार लांबा अहीर सरपंच नीरू यादव कानसिंहपुर गांव में नाली का निर्माण करा रही थीं। नाली के काम को शनिवार शाम गांव के ही कुछ लोगों ने रोक दिया। सूचना मिलने पर नीरू यादव अपने चाचा अर्जुन व लाभ सिंह के साथ मौके पर पहुंची।

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई करते हुए बदलसूकी की। सरपंच ने कहा कि मौके पर पहले से मौजूद युवराज पुत्र भगवान सिंह ने धक्का-मुक्की की और गलत शब्दों का प्रयोग किया।

साथ ही संदीप पुत्र भगवान सिंह, भगवान सिंह, विजेश, भंवरी देवी ने मिलकर उसके साथ व उसके चाचा अर्जुन व लाभ सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद सरपंच पचेरी कलां थाने पहुंची। सरपंच का कहना है कि थाना इंचार्ज ने 2 घंटे तक बैठाए रखा और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसपी से बात की तो उनका फोन आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

इधर शनिवार देर शाम को दूसरे पक्ष के भगवान सिंह ने भी पुलिस थाने में शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग बहस करते दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति के हाथ में डंडा भी नजर आ रहा है। जिससे मौके पर उपस्थिति लोग समझाइश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet