[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने पोस्टर हटाए:ग्राम विकास अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई, सार्वजनिक जगहों पर नहीं लगाने की अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने पोस्टर हटाए:ग्राम विकास अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई, सार्वजनिक जगहों पर नहीं लगाने की अपील

आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने पोस्टर हटाए:ग्राम विकास अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई, सार्वजनिक जगहों पर नहीं लगाने की अपील

जाजोद : जाजोद में पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही ग्राम पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को कस्बे के मुख्य मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों से प्रचार सामग्री हटाने का काम शुरू किया गया।

ग्राम विकास अधिकारी अंजू लता की अगुवाई में बस स्टैंड, मुख्य बाजार और स्कूल के आसपास लगी प्रचार सामग्री हटाई गई। दीवारों और बिजली के खंभों पर चिपके पुराने पोस्टर भी हटाए गए। ऊंचाई पर लगे बैनरों को कर्मचारियों ने सीढ़ी लगाकर उतारा।

वीडीओ अंजू लता ने बताया कि आचार संहिता के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना अनुमति के सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर, बैनर या झंडे न लगाएं। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles