डूडवा में पीएचसी की दीवार ढही,7 महीने पहले बनी थी:बिजली पोल की नींव भी कमजोर; निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
डूडवा में पीएचसी की दीवार ढही,7 महीने पहले बनी थी:बिजली पोल की नींव भी कमजोर; निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के डूडवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सात महिने पहले बना था। करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से बने भवन की दीवार का एक हिस्सा ढह गया है। परिसर में लगाए गए इंटरलॉक कई जगह से धंस गए हैं। इससे निर्माण एजेंसी के काम और निर्माण के दौरान हुई गुणवत्ता जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
परिसर में लगाए गए बिजली पोल की नींव के आसपास की मिट्टी पूरी तरह धंस चुकी है। इससे पोल के गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं मुख्य चारदीवारी और मेन गेट सहित कई जगह दीवार के सहारे मिट्टी धंसने के निशान दिखाई दे रहे हैं। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. दिनेश कस्वां ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर विजिट किया गया है। पीएचसी इंचार्ज को सीएमएचओ को पत्र लिखकर मामले की रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पीएचसी भवन का मामला एक्सईएन एनएचएम के अधीन है, जो सीकर में बैठते हैं। निर्माण कार्य की तीन साल की गारंटी अवधि है और भवन अभी ठेकेदार की गारंटी अवधि में है। ऐसे में सामने आई खामियों को लेकर संबंधित निर्माण एजेंसी से कार्रवाई और मरम्मत की प्रक्रिया की जा सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2430748


