रणवीर सिंह जाट बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव:पत्नी सुमन ने भी जिला महासचिव पद का चुनाव जीता, खंडेला में पदाधिकारियों ने जताई खुशी
रणवीर सिंह जाट बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव:पत्नी सुमन ने भी जिला महासचिव पद का चुनाव जीता, खंडेला में पदाधिकारियों ने जताई खुशी
खंडेला : राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद खंडेला के रणवीर सिंह जाट प्रदेश महासचिव बन गए हैं। उन्होंने अपनी श्रेणी में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।
पति-पत्नी ने जीता चुनाव
इन चुनावों में रणवीर सिंह जाट की पत्नी सुमन जाट ने भी नीमकाथाना जिला महासचिव का पद जीता है। एक ही चुनाव में पति-पत्नी के अलग-अलग पदों पर जीतने की चर्चा इलाके में हो रही है।
4 अक्टूबर को हुई थी वोटिंग
यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 4 अक्टूबर को हुए थे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी को 6.15 लाख वोट मिले, जबकि अनिल चोपड़ा 5.45 लाख वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
ये चुनाव प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष समेत 6 पदों के लिए हुए थे। रणवीर और सुमन की जीत के बाद खंडेला क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430697


