[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रबल प्रतियोगिता में बिसाऊ के विद्यार्थियों का दबदबा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

प्रबल प्रतियोगिता में बिसाऊ के विद्यार्थियों का दबदबा

ब्लॉक स्तरीय आयोजन में पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया स्कूल विजेता, आयशा और अब्दुल रहमान ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ‘प्रबल’ कार्यक्रम की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता सोमवार को अलसीसर स्थित जे.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। इसमें पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिसाऊ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर विजेता का खिताब हासिल किया।

विद्यालय की छात्रा आयशा पुत्री आरिफ हुसैन और छात्र अब्दुल रहमान पुत्र आरिफ हुसैन ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था प्रधान ने कहा कि ‘प्रबल’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles