चिड़ावा में बीजेपी की बैठक में हंगामा, नारेबाजी हुई:ओबीसी आयोग के सदस्य का किया विरोध, मीटिंग छोड़कर निकले पवन मावंडिया
चिड़ावा में बीजेपी की बैठक में हंगामा, नारेबाजी हुई:ओबीसी आयोग के सदस्य का किया विरोध, मीटिंग छोड़कर निकले पवन मावंडिया
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा और पिलानी पंचायत समिति के चुनाव को लेकर बीजेपी की मंड्रेल रोड पर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया को विरोध का सामना करना पड़ा। मंच से पवन मावंडिया का नाम पुकारते ही एक पक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध देखकर पवन मावंडिया मौक से निकल गए।
सोमवार दोपहर 2 बजे मंड्रेला रोड पर स्थित एक मैरिज होम में पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, राजेश दहिया समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंच पर बैठने के लिए बुलाने के बाद हुई नारेबाजी
बैठक में ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया भी बैठक में पहुंचे। मंच संचालक ने जैसे ही मंच पर बैठने के लिए ओबीसी आयोग के सदस्य का नाम लिया तो इस पर एक पक्ष खड़ा हो गया और मंच पर चढ़कर विरोध करने लगा और पार्टी को निकाय चुनाव में हरवाने का आरोप लगाया। इसके बाद पवन मावंडिया मौके से निकल गए।
शहर अध्यक्ष बोले-नेतृत्व को जानकारी दी
भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने बताया-मावंडिया के जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। पार्टी नेतृत्व को घटना की जानकारी दी गई है ताकि पंचायत चुनावों पर असर न पड़े। मामले को लेकर पवन मावंडिया से बात करने की कोशिश की गई मगर उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2430668


