चौक में तलवार लहराकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने गिरफ्तार किया
चौक में तलवार लहराकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने गिरफ्तार किया
धनूरी : पंचायतीराज चुनाव-2026 को देखते हुए धनूरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में भय पैदा करने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तलवार भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि चुड़ैला निवासी विक्रम पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने घर के सामने स्थित चौक में हाथ में तलवार लेकर उसे हवा में लहरा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम वीणा वंदना सीनियर सेकंडरी स्कूल के पीछे स्थित चौक में पहुंची। यहां विक्रम हाथ में तलवार लेकर घूमता मिला। आसपास के लोग भय के कारण अपने घरों में थे।
पुलिस ने युवक को पकड़कर तलवार रखने का अनुज्ञापत्र मांगा, लेकिन उसके पास कोई लाइसेंस या अनुज्ञापत्र नहीं मिला। पुलिस ने तलवार को जब्त कर आरोपी को धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और ग्रामीण वृत्ताधिकारी नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी कंचन के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, सोहनलाल, अजीत सिंह, मानसिंह और रामनिवास शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल सोहनलाल और अजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2430269


