[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनएसएस आमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सेवा और महिला सशक्तीकरण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एनएसएस आमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सेवा और महिला सशक्तीकरण का संदेश

एनएसएस आमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सेवा और महिला सशक्तीकरण का संदेश

सीकर : राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनीता पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ की ओर से राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 के वार्षिक कैलेंडर के तहत अक्टूबर माह की गतिविधि भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। प्राचार्य सुनीता पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने महिला आर्थिक सशक्तीकरण और लैंगिक समानता पर जोर देते हुए समान अवसर, सम्मान और अधिकार की आवश्यकता बताई। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा स्वयं सहायता समूह विषय पर भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।

कार्यक्रम के अतिथि नरेश प्रधान ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक होने और समाज में रक्तदान का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं की सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस दौरान स्वयंसेवक आदित्य सोनी ने कविता और सुजल ने गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालन प्रमोद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी पूजा छबरवाल, महिला प्रकोष्ठ सदस्य पूनम पंजाबी, आयुषी अग्रवाल, राखी आसवानी सहित संकाय सदस्य और दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक मौजूद रहे। अंत में पूजा छबरवाल ने अतिथियों, प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles