[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायतराज चुनाव में पारदर्शिता व निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता: सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायतराज चुनाव में पारदर्शिता व निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता: सुराणा

पंचायतराज चुनाव में पारदर्शिता व निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता: सुराणा

चूरू : पंचायतराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों को दायित्व सौंपते हुए निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

सुराणा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और नियमों की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सारणी की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने नामांकन प्रक्रिया, मतदान दलों के गठन व प्रशिक्षण, ईवीएम की व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी, वाहन व्यवस्था, मतगणना, निर्वाचन सामग्री, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्यवस्थाएं तथा कानून एवं शांति व्यवस्था की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने स्वीप एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान एसीईओ भागचंद खारिया, एडीपीएस मीनू वर्मा सहित सभी प्रकोष्ठ प्रभारी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपखंडों के रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन कार्मिक भी जुड़े।

Related Articles