[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धर्मेंद्र सिंह गुर्जर बने युवा कांग्रेस झुंझुनूं के जिला महासचिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धर्मेंद्र सिंह गुर्जर बने युवा कांग्रेस झुंझुनूं के जिला महासचिव

धर्मेंद्र सिंह गुर्जर बने युवा कांग्रेस झुंझुनूं के जिला महासचिव

खेतड़ी नगर : युवा कांग्रेस चुनाव 2026 में धर्मेंद्र सिंह गुर्जर को झुंझुनूं जिला महासचिव निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचन के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई।

धर्मेंद्र सिंह गुर्जर ने अपनी जीत पर जिले के विधायकों, सांसद विजेंद्र सिंह ओला, जिला अध्यक्ष रीटा चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा, युवा साथियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत युवाओं के विश्वास और संगठन के प्रति उनकी एकजुटता का परिणाम है।

गुर्जर वर्तमान में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) यूथ झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष हैं तथा खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स की इंटक यूनियन में सलाहकार सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। वे मजदूरों, युवाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं।

जिला महासचिव की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद गुर्जर ने कहा कि वे युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने, रोजगार एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेंगे। वे पंचायत समिति खेतड़ी के वार्ड संख्या 8 से डेलिगेट प्रत्याशी के रूप में भी तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles