[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे अंडरपास का रास्ता बंद, SDM को सौंपा ज्ञापन:जान जोखिम में डालकर पार करनी पड़ती है रेलवे लाइन, 500 लोग प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

रेलवे अंडरपास का रास्ता बंद, SDM को सौंपा ज्ञापन:जान जोखिम में डालकर पार करनी पड़ती है रेलवे लाइन, 500 लोग प्रभावित

रेलवे अंडरपास का रास्ता बंद, SDM को सौंपा ज्ञापन:जान जोखिम में डालकर पार करनी पड़ती है रेलवे लाइन, 500 लोग प्रभावित

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के कल्याणपुरा गांव से डेरावाली मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास के बंद रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने शीशराम तेतरवाल के नेतृत्व में श्रीमाधोपुर एसडीएम (SDM) को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण उन्हें रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करनी पड़ रही है।

शवयात्रा भी पटरी पार ले जाने को मजबूर

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि कल्याणपुरा से डेरावाली जाने वाले सड़क मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास के तीन तरफ के रास्ते तो खुले हैं, लेकिन जिस तरफ सबसे ज्यादा आबादी और आवागमन है, वही रास्ता बंद पड़ा हुआ है। इस कारण लगभग 500 लोगों की आबादी को श्मशान घाट जाने के लिए पटरी पार करनी पड़ती है। कई बार तो 4-4 रेलवे लाइनें पार करके ‘डेड बॉडी’ को श्मशान घाट तक ले जाना पड़ता है।

दिन में 2-3 बार पार करनी पड़ती हैं पटरियां

ग्रामीणों ने बताया कि कई किसानों के खेत रेलवे लाइन के दूसरी ओर स्थित हैं। खेती-किसानी के काम से उन्हें दिन में 2 से 3 बार रेलवे लाइन पार करके जाना पड़ता है, जिससे हमेशा जनहानि और बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

रास्ता जल्द खुलवाने की मांग

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से गुहार लगाई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अंडरपास के बंद पड़े मार्ग को जल्द से जल्द खुलवाया जाए ताकि क्षेत्रवासियों की इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस दौरान शीशराम तेतरवाल, कुंभाराम, रामावतार सैनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles