[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में हुआ स्वागत

नवलगढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में हुआ स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : राज्यसभा सांसद, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया रविवार को नवलगढ़ विधायक कार्यालय पहुंचे। यहां नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उनके नवलगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशम्भर पूनिया, नवलगढ़ नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, डूण्डलोद नगरपालिका अध्यक्ष सचिन सैनी सहित नवलगढ़ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

Related Articles