[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूथ कांग्रेस चुनाव में अनिल सैनी ने मारी बाजी, 1501 वोट लेकर बने अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

यूथ कांग्रेस चुनाव में अनिल सैनी ने मारी बाजी, 1501 वोट लेकर बने अध्यक्ष

यूथ कांग्रेस चुनाव में अनिल सैनी ने मारी बाजी, 1501 वोट लेकर बने अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में अनिल कुमार सैनी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। अनिल सैनी को कुल 1501 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और विजयी पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।

उपाध्यक्ष पद पर कामेश्वर मील और अमान खत्री निर्वाचित हुए। कामेश्वर मील को 1328 वोट, जबकि अमान खत्री को 1165 वोट मिले। वहीं इबजुल रहमान ने 591 वोट प्राप्त कर महासचिव पद पर जीत दर्ज की।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

इसी क्रम में नवलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष माया रिछपाल सिंह ने यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सैनी का स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र सैनी, अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र पारीक, प्रेम वाल्मीकि, नंदलाल, लालचंद, कैलाश, प्रमोद शर्मा शंकर सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने अनिल सैनी को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles