छापर में पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का सम्मान:वार्ड 20 के निवासियों ने किया स्वागत
छापर में पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का सम्मान:वार्ड 20 के निवासियों ने किया स्वागत
छापर : छापर के वार्ड नंबर 20 में पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नव निर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह हुआ। यह सुजला महाविद्यालय उपाध्यक्ष रामचंद्र प्रजापत के नेतृत्व में वार्ड के निवासियों ने आयोजित किया। पालिकाध्यक्ष प्रेमसुखी जयराम जांगिड़, उपाध्यक्ष इंद्रा पारीक, सुजानगढ़ से पार्षद लक्ष्मी प्रजापत सहित अन्य नव निर्वाचित पार्षदों का स्वागत हुआ। वार्ड 20 के पार्षद श्रवण डूडी की अध्यक्षता में बीदासर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल करड़वाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी मुख्य अतिथि थे।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम जांगिड़ ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर काम करने और छापर के सभी वार्डों के विकास को जिम्मेदारी बताया। बाबूलाल करड़वाल और गजानंद स्वामी ने भी संबोधित किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रवण माली और पार्षद प्रतिनिधि देवकीनंदन भाटी ने भी संबोधित किया। संचालन शंकरलाल सारस्वत और राकेश ढेनवाल ने किया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2428676


