[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टेबल टेनिस खिलाड़ी पल्लवी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद छापर पहुंचने पर हुआ स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टेबल टेनिस खिलाड़ी पल्लवी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद छापर पहुंचने पर हुआ स्वागत

टेबल टेनिस खिलाड़ी पल्लवी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद छापर पहुंचने पर हुआ स्वागत

छापर : छापर की पल्लवी रांकावत का राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। पल्लवी ने हाल ही में अलवर के पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) में हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले लगने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का मौका मिला है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शनिवार शाम को पल्लवी के छापर पहुंचने पर कस्बेवासियों ने उनका स्वागत किया। बस स्टैंड पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शारीरिक शिक्षक चैनरूप दायमा, भामाशाह प्रेरक प्रदीप सुराणा, संस्था निदेशक श्योपालाराम गोदारा और जहूरदीन मनिहार सहित कई लोगों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। पल्लवी की इस उपलब्धि पर गाजे-बाजे के साथ जुलूस भी निकाला गया।

Related Articles