इंग्लिश हाउस इंस्टीट्यूट के ‘आग़ाज़’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
भाषण, गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मुख्य अतिथि तनवीर खान ने प्रतिभाओं का किया उत्साहवर्धन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर इंग्लिश हाउस इंस्टीट्यूट की ओर से रविवार को ‘आग़ाज़—एक नई शुरुआत, एक नई पहचान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान रहे। विद्यार्थियों ने भाषण, गायन, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, उत्साह और मंचीय अभिव्यक्ति ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास विकसित करने के साथ मंचीय अभिव्यक्ति, व्यक्तित्व विकास और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ एकल, युगल एवं समूह प्रस्तुतियां दीं। भाषण, गायन और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। पूरा परिसर उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

मुख्य अतिथि तनवीर खान ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल किताबी ज्ञान सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है। आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद कौशल और व्यक्तित्व विकास भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपनी अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा को भी विकसित करना चाहिए।
इंग्लिश हाउस इंस्टीट्यूट के संचालक एवं अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षक सलीम खान ने कहा कि ‘आग़ाज़’ महज सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नई सोच और नई पहचान की शुरुआत है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान देने के साथ उन्हें इस योग्य बनाना है कि वे किसी भी मंच पर बिना झिझक और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकें।
कार्यक्रम में एडवोकेट नासिर खान, विक्की दुधवा, आरिफ खान पीतिसर, एडवोकेट भरत सिंह राठौड़, एडवोकेट जावेद खान, सिकंदर खान, आसिफ खान, रौनक शर्मा एवं कौशल शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलीम खान ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428465


