‘एक शाम चार सितारों के नाम’ में गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियां
कला जागृति संस्थान की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, सदाबहार गीतों ने बांधा समां
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर झारिया मोरी स्थित विवेकानंद बाल भारती माध्यमिक विद्यालय में कला जागृति संस्थान की ओर से ‘एक शाम चार सितारों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदाबहार फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारिवारिक न्यायाधीश पवन कुमार वर्मा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व युवा कांग्रेस नेता तनवीर खान रहे। अध्यक्षता पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि, डॉ. महेश मोहन पुकार, पूर्व कर्मचारी नेता नौरंग वर्मा, डॉ. कमल वशिष्ठ, गोविंद सिंह राठौड़, डॉ. शशीधर शर्मा, डॉ. कर्नल सुरेंद्र शर्मा एवं पं. कृष्णानंद व्यास सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान ने कहा कि कला और संस्कृति समाज की पहचान हैं। संगीत के माध्यम से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कला जागृति संस्थान की ओर से इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने के साथ शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं।
पारिवारिक न्यायाधीश पवन कुमार वर्मा ने कहा कि संगीत मनुष्य के जीवन में आनंद, संवेदना और सकारात्मकता का संचार करता है। सदाबहार गीत हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं, जो पीढ़ियों को आपस में जोड़ते हैं। ऐसे आयोजन लोगों को व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर संगीत का आनंद लेने और पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान अध्यक्ष विनोद व्यास ने यमन राग में गणेश वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद दीपांशु व्यास ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।

कांता सोनगरा ने ‘अकेले हैं चले आओ’, रवि सैन ने ‘जब जब बहार आई’, डॉ. कमल वशिष्ठ ने ‘कोई सागर दिल को बहला सकता नहीं’, राजकुमार शर्मा ने ‘तेरी आंखों के सिवा’, जगदीश खेड़ीवाल ने ‘जिंदगी एक प्यार का नगमा है’, दीप राठौड़ ने ‘मेरे नैना सावन भादों’, आनंदबाला ने ‘अजी रूठकर कहां जाइएगा’, बृजमोहन व्यास ने ‘छू लेने दो नाजुक होठों को’, लखन शर्मा ने ‘क्या हुआ तेरा वादा’, हर्षवर्द्धन ने ‘रिमझिम के गीत सावन गाए’, योगेश शर्मा ने ‘छूकर मेरे मन को’, विजयकांत चोटिया ने ‘जय बोलो बेईमान की’ तथा लालचंद सैनी ने ‘हमने तुझको प्यार किया है इतना’ गीत प्रस्तुत किया।
संस्थान अध्यक्ष विनोद व्यास ने बताया कि पारिवारिक न्यायाधीश पवन कुमार वर्मा ने माउथ ऑर्गन पर मधुर धुनें प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज जोशी, दीपक व्यास, परमेश्वर तिवाड़ी, सुरजीत, सूर्यप्रकाश, योगेश, हेमंत एवं युग ने सहयोग किया। कार्यक्रम में नवरत्न दर्जी, एडवोकेट नासिर खान, एडवोकेट भरत सिंह राठौड़, एडवोकेट जावेद खान, आसिफ खान, सिकंदर खान, साजिद चौहान, रिंकू शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मंच संचालन एडवोकेट ओमप्रकाश वर्मा एवं रवि दाधीच ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428465


