पलसाना बाजार में बिना नंबर की कैंपर ने मचाई दहशत:चालक ने गाली-गलौज की, शुक्रवार को थार ने भी बाइक-जीप को टक्कर मारी; कार्रवाई की मांग
पलसाना बाजार में बिना नंबर की कैंपर ने मचाई दहशत:चालक ने गाली-गलौज की, शुक्रवार को थार ने भी बाइक-जीप को टक्कर मारी; कार्रवाई की मांग
रानौली : पलसाना कस्बे के बाजार में तेज रफ्तार वाहनों से लोग परेशान हैं। एक बिना नंबर प्लेट की कैंपर गाड़ी चालक ने बाजार में तेज गति से चलाई। कैंपर के आगे नंबर प्लेट नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने नगर पालिका और लक्ष्मी मार्केट में तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई, फिर अचानक ब्रेक लगाए। लोगों ने टोका तो वह गाली-गलौज करने लगा।
कुछ लोगों ने उसे गाड़ी से उतारा और समझाया, पर वह फिर तेज गति से गाड़ी लेकर चला गया। रामलीला मैदान के पास भी वह कुछ लोगों से उलझ गया। बाद में चालक कैंपर को सांवलपुरा की तरफ ले गया। इस घटना से बाजार में कुछ देर के लिए गहमागहमी रही।
इससे पहले शुक्रवार शाम को सीकर रोड पर शौचालय के पास एक तेज रफ्तार थार ने बाइक और सड़क किनारे खड़ी जीप को टक्कर मारी थी। टक्कर से जीप पास की चाय की दुकान में घुस गई, सामान बिखर गया। बाइक सवारों को हल्की चोटें आईं।
इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने गलत तरीके से खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुधरे और हादसे कम हों।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2428567
