[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टेट लेवल गर्ल्स क्रिकेट का फाइनल जयपुर-हनुमानगढ़ के बीच:कल पीसीबी स्कूल खेल मैदान पर खेला जाएगा मुकाबला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

स्टेट लेवल गर्ल्स क्रिकेट का फाइनल जयपुर-हनुमानगढ़ के बीच:कल पीसीबी स्कूल खेल मैदान पर खेला जाएगा मुकाबला

स्टेट लेवल गर्ल्स क्रिकेट का फाइनल जयपुर-हनुमानगढ़ के बीच:कल पीसीबी स्कूल खेल मैदान पर खेला जाएगा मुकाबला

सुजानगढ : सुजानगढ की राजकीय पीसीबी स्कूल के खेल मैदान पर चल रही 70वीं अंडर-17 गर्ल्स स्टेट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को जयपुर और हनुमानगढ़ के बीच खेला जाएगा।

शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जयपुर ने बालोतरा को 82 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में बालोतरा की टीम 14.4 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई।

दूसरे सेमीफाइनल में हनुमानगढ़ ने बीकानेर को 47 रन से हराया। हनुमानगढ़ ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन बनाए। जवाब में बीकानेर की टीम नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी।

रविवार सुबह खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के विधायक मनोज मेघवाल, सभापति मदनलाल गुलेरिया और एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा अतिथि होंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में अनिल चौधरी, भंवरलाल पांडर, रामलाल गुलेरिया, योगेश सविता, बीरबल थालौड़, सुधेंद्र जोशी, विनायक टेलर आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। कॉमेंट्री शिवकुमार तिवाड़ी, रंजन अत्री व मंजू विश्नोई ने की। प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य रणवीरसिंह ने आभार जताया।

Related Articles